Tuesday, September 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने समाज सेवियों एवं रक्त दाताओं को किया सम्मानित

 जिलाधिकारी ने समाज सेवियों एवं रक्त दाताओं को किया सम्मानित

सुलतानपुर (हि.स.)। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में विश्व रक्तदान बैंक दिवस पर बुधवार को रक्तदानियों और सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के साथ रक्तदान और सहयोग करने वालों को प्रशस्ति पत्र से नवाजा।

जिलाधिकारी ने इस दौरान अंकुरण फाउंडेशन, आजाद समाज सेवा समिति समेत रिकॉर्ड रक्तदान करने वाले समाजसेवियों की प्रसंशा की। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से आह्वान करते हुए कहा कि ब्लड बैंक का रक्त एक्सपायर न हो इस पर ध्यान दे। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक और सीएमओ डॉ डीके त्रिपाठी ने नागरिकों से किया बढ़-चढ़कर रक्तदान कार्यक्रमों में भागीदार करने का अपील की।

दयाशंकर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular