Thursday, May 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

मेरठ(हि.स.)। जिलाधिकारी के. बालाजी ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के संबंध में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के. बालाजी ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के साथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर, प्राथमिक विद्यालय सालारपुर विकास खंड रजपुरा सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग के निर्देश पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी उपलब्ध कराने को कहा।

जिलाधिकारी ने बताया कि अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को आयोडाइज्ड नमक, दाल, साबुत चना, खाद्य तेल (सरसो तेलया रिफाइंड ऑयल) तथा खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण कराया जाएगा। अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 35 किलोग्राम खाद्यान्न (20 किलोग्राम गेहूं तथा 15 किलोग्राम चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति यूनिट (03 किलोग्राम गेहूं व 02 किलोग्राम चावल) का निःशुल्क वितरण होगा।

इसके साथ ही 01 किलोग्राम आयोडाइज्ड नमक, 01 किग्रा साबुत चना तथा 01 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का निःशुल्क वितरण होगा। इन सभी सामान का वितरण एक साथ किया जाएगा। उचित दर विक्रेताओं द्वारा ई-पॉस मशीन के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के लाभार्थियों को 06 जनवरी से शुरू होकर 15 जनवरी तक सम्पन्न होगा।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular