मेरठ(हि.स.)। जिलाधिकारी के. बालाजी ने गुरुवार को तहसील मवाना के ग्राम अहमदपुरी में बन रहे 765/400/220 केवी गैस इंसुलेटेड उप केंद्र का निरीक्षण किया। इस उप केंद्र के बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को 4500 मेगावाट ऊर्जा पारेषण की जा सकेगी।
जिलाधिकारी के. बालाजी को पावर ग्रिड के सीईओ ए. अहमद ने बताया कि इस गैस इंसुलेटेड उप केंद्र का निर्माण फरवरी 2021 से कार्य प्रारम्भ किया गया। इस परियोजना का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। परियोजना के लिए 1.15 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री तथा 0.8 हेक्टेयर जमीन किसानों से क्रय होना शेष है। इस परियोजना से 400 केवी और 220 केवी विद्युत आपूर्ति उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड को की जाएगी। निर्माण उप केंद्र पर दक्षिण कोरिया से सभी प्रकार की मशीनें पहुंच गई है और ट्रांसफार्मर बीएचईएल भोपाल से आ रहे हैं। पावर ग्रिड के सीईओ ने बताया कि जुलाई महीने तक परियोजना का कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजना पूर्ण होने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश को और 4500 मेगावाट ऊर्जा पारेषण की जा सकती है।
कुलदीप
