Monday, September 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर ने खेलों इंडिया गेम्स प्रतियोगिता का किया निरीक्षण

 जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर ने खेलों इंडिया गेम्स प्रतियोगिता का किया निरीक्षण

– बोले, खिलाड़ियों को खाने-पीने, रहने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए

वाराणसी(हि.स.)। पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के साथ जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने शनिवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बीएचयू आईआईटी के रमेश श्रीनिवास स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर में चल रहे कुश्ती प्रतियोगिता कार्यक्रम का निरीक्षण किया।

उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि खिलाड़ियों एवं उनके कोचों को खाने-पीने व रहने आदि की समस्त व्यवस्थायें समुचित तरीके से सुनिश्चित कराये। कोई कमी न हो। उन्होंने खिलाड़ियों से भी व्यवस्थाओं के बाबत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता के आयोजकों को भी निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप पूर्ण की जाए। उन्होंने मौके पर एक-दो जगह बैरिकेडिंग कराए जाने का भी निर्देश दिया।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत बीएचयू आईआईटी के रमेश श्रीनिवास स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर में 27 से 29 मई तक आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 234 पहलवान सभी 68 यूनिवर्सिटी से एक-एक कोच आए हुए हैं।

श्रीधर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular