Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजापान में भूकंप के बाद भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए...

जापान में भूकंप के बाद भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी किए इमरजेंसी नंबर

टोक्यो (हि.स.)। जापान में सोमवार को तेज भूकंप और सुनामी के बाद भारतीय दूतावास ने एक आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित करके भारतीय नागरिकों के लिए आपातकालीन नंबर जारी किये हैं।

दूतावास ने कहा है कि किसी भी सहायता के लिए निम्नलिखित आपातकालीन नंबरों और ई-मेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है। बताया गया है कि दूतावास संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में है। ये टेलीफोन नम्बर 81-80-3930-1715 (याकूब टोपनो) 81-70-1492-0049 (अजय सेठी) 81-80-3214-4734 (डी.एन. बरनवाल) 81-80-6229-5382 (एस. भट्टाचार्य) 81-80-3214-4722 (विवेक राठी) हैं। इनके अलावा दो प्रमुख ई मेल भी जारी किए गए हैं, जो sscons.tokyo@mea.gov.in और offffseco.tokyo@mea.gov.in हैं।

दधिबल/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular