Wednesday, September 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजातिवाद की राजनीति कर रही है, भारतीय जनता पार्टी : अभिषेक मिश्रा

जातिवाद की राजनीति कर रही है, भारतीय जनता पार्टी : अभिषेक मिश्रा

औरैया (हि.स.)। शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्र का समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान सहकारी संघ के अध्यक्ष ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर करारे प्रहार किए। कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है।

ऐसा कोई भी जिला नहीं बचा है जहां पर महिलाओं एवं बच्चियों के साथ दरिंदगी का व्यवहार न किया जा रहा हो। योगी व मोदी सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने के वादे किए थे मगर वह दावे भी पूरी तरह से फेल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार थी तो उन्होंने कई युवाओं को रोजगार दिए थे और भाजपा सरकार में जो भी भर्तियां निकल रही हैं उनमें घोर भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। कहा कि सपा सरकार आते ही इन सभी भ्रष्टाचारियों की जांच कराई जाएगी। जिसमें कई बड़े नेता घोटालों में शामिल पाए जाएंगे। 
अभिषेक मिश्रा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में कोरोना के ऊपर अरबों रुपए खर्च किए गए हैं। मगर सरकार ने इसमें कई घोटाले भी किए हैं। जैसे ही समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी इन सभी घोटालों की जांच कराई जाएगी। जिसमें बड़ा घोटाला उजागर होकर सामने आएगा। स्वागत समारोह के दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजवीर यादव, पूर्व सांसद प्रदीप यादव, सहकारी संघ अध्यक्ष सुरेश दुबे, कन्हैया दुबे, जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदोरिया, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, अशोक गुप्ता, अखिलेश सक्सेना, विकास सक्सेना, विजय दुबे लल्ले, गणेश सिंह, जीतू पाठक, अजय तिवारी सहित दर्जनों लोगों ने माल्यार्पण कर पूर्व कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। 
दिबियापुर से चलकर आए कैबिनेट मंत्री का रास्ते में दर्जनों जगह युवाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सम्मान समारोह के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री जालौन रोड पर एक गेस्ट हाउस में भी रुके। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। 

RELATED ARTICLES

Most Popular