Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश जयंती पर याद किए गए अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद

 जयंती पर याद किए गए अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद

वाराणसी(हि.स.)। वीर क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 117वीं जयंती पर रविवार को सामाजिक संगठनों ने उन्हें याद किया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। सामाजिक संस्था प्रणाम् वन्देमातरम् समिति के बैनर तले लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में जुटे कार्यकर्ताओं ने जयंती पर आज़ाद की प्रतिमा की साफ-सफाई की और प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक कर अक्षत, रोली का तिलक लगाकर जनेऊ धारण कराया। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर क्रांतिकारी की स्मृति में आजाद पार्क में पांच पौधों का रोपण भी किया।

इस दौरान वक्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद के स्वतंत्रता आंदोलन में अतुलनीय योगदान की चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि आज एक ऐसे वीर क्रांतिकारी का जन्मदिवस है जिनका नाम बहादुरी, राष्ट्रभक्ति और बलिदान का पर्याय है। बचपन से लेकर अपनी जवानी तक उन्होंने देश के नाम न्यौछावर कर दी। युवाओं न आजाद के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अनूप जायसवाल, मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद श्रवण गुप्ता, विशिष्ट अतिथि अशोक यादव, कुलदीप वर्मा, ओमप्रकाश यादव, सिद्धनाथ गौड़ अलगु, राजेश दूबे, सुनील गुप्ता, सुजीत गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

श्रीधर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular