Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजमुनापार के भीरपुर में 22 को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे जनसभा

जमुनापार के भीरपुर में 22 को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे जनसभा

-अखिलेश यादव के सभा स्थल का सपा नेताओं ने लिया जायजा

प्रयागराज (हि.स.)। करछना विधानसभा के भीरपुर अन्ताहिया मजरा गढ़वा खुर्द मिर्जापुर मार्ग पर 22 फरवरी को 11:50 पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जमुनापार विधानसभा के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। सभा स्थल पर हैलीपैड मंच और लोगों के बैठने की व्यवस्था देखने जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव सहित करछना से सपा प्रत्याशी कुंवर उज्जवल रमण सिंह आदि सपा पदाधिकारियों ने व्यवस्था का जायजा लिया।

यह जानकारी महानगर मीडिया प्रभारी सै.मो.अस्करी ने देते हुए बताया कि अखिलेश यादव अमौसी हवाई अड्डा लखनऊ से प्राईवेट वायुयान से प्रस्थान कर 11:15 पर प्रयागराज हवाई अड्डे पर आगमन होगा। वहां से 11:30 बजे अपराह्न प्राईवेट हेलिकाप्टर से उड़ान भर सीधे सभा स्थल पर 11:15 पर पहुंच कर सभा को सम्बोधित करेंगे। तत्पश्चात् सभा स्थल से 12:40 पर हेलिकाप्टर से चित्रकूट के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जनसभा के लिए लगभग पचास हजार कुर्सीयों की व्यवस्था सहित विशाल जनसभा मंच, गाड़ियों की पार्किंग आदि व्यवस्था रहेगी। सभा स्थल पर व्यवस्था देखने जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, पूर्वमंत्री विधायक करछना कुंवर उज्जवल रमण सिंह, स्टार प्रचारक नरेन्द्र सिंह, महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव, विनय कुशवाहा, सै.मो.अस्करी, मो. इसराइल, राकेश यादव आदि नेतागण शामिल रहे।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular