Monday, September 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजमीन पैमाईश के नाम दस हजार रुपये की घूस लेते कानूनगो गिरफ्तार

जमीन पैमाईश के नाम दस हजार रुपये की घूस लेते कानूनगो गिरफ्तार

प्रयागराज (हि.स.)। सतर्कता विभाग की टीम ने शुक्रवार की देर रात को एक कानूनगों को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उसने जमीन की पैमाइश कराने के लिए 10 हजार रुपये की घूस मांग रहा था, जिससे टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए शनिवार को न्यायालय में पेश करने के लिए वाराणसी ले जाएगी।

प्रयागराज सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने शनिवार को यह बताया कि खानपुर, मेजा रोड निवासी उमेश मिश्र ने घूस मांगने की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि आराजी संख्या 126 (क) क्षेत्रफल .2170 हेक्टेयर ग्राम मसुंदर खुर्द तहसील मेजा की पैमाइश कराना चाहते थे, लेकिन इसके लिए प्रशासनिक अफसर सहयोग नहीं कर रहे थे। वहां के कानूनगो धीरज मिश्र 10 हजार रुपये की घूस मांग रहे थे।

एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी टीम से इसकी जांच कराई। पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई के लिए अनुमति मांगी। इसके बाद आरोपी को ट्रैप करने के लिए टीम तैयार किया। आरोपितों राजस्व इंस्पेक्टर धीरज मिश्र को प्रयागराज सतर्कता अधिष्ठान ने शुक्रवार रात रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित के पास से घूस के रुपये भी बरामद हुए हैं। शनिवार को पुलिस आरोपी कानूनगो को वाराणसी स्थित कोर्ट में पेश करेगी।

राम बहादुर/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular