– पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
हमीरपुर (हि.स.)। जरिया थाना क्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव में मंगलवार को हमीरपुर जिले में लाखों रुपये के जमीन के प्लाट को लेकर आज एक युवक ने अपनी ही बुजुर्ग मां को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर एसएचओ और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है।
जरिया थाना क्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव निवासी वीरेन्द्र साहू के तीन बेटे है। वह तीनों बेटे के साथ दिल्ली में रहता है। पिता और तीनों बेटे वहीं पर मजदूरी करते है। जबकि उसकी पत्नी कुसुम साहू (50) यहीं गांव में रहती थी। बताते है कि वीरेन्द्र साहू का पुत्र मदन साहू (28) तीन माह पहले दिल्ली से यहां गांव आया था। जमीन के प्लाट के लिए घर में रोज झगड़ा भी करता था।
मंगलवार को जमीन के टुकड़े के लिए मदन साहू ने अपनी मां पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी चलाई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाते ही जरिया थाने के इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज व सीओ अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने घटना की जांच भी शुरू कर दी है। बताते है कि कुसुम साहू ने राठ कस्बे में एक प्लाट लिया था। जमीन का यह टुकड़ा उसी के नाम था जिसे लेकर पुत्र मदन से विवाद था। लाखों रुपये के प्लाट को अपने नाम कराने के लिए मदन साहू घर में मां से रोज झगड़ा करता था।
जरिया थाने के इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज ने बताया कि आरोपी अपने दो भाई और पिता के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था लेकिन वह प्लाट के लिए तीन माह पहले घर आ गया था। आज उसने अपनी मां की कुल्हाड़ी से घर के ही निर्मम हत्या कर दी है। बताया कि आरोपी फरार है जिसकी तलाश कराई जा रही है।
पंकज
