Monday, September 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजन्मदिन पार्टी में लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करने में शिक्षक के...

जन्मदिन पार्टी में लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करने में शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हमीरपुर (हि.स.)। जरिया थाना क्षेत्र के पचखुरा गांव में शिक्षक ने जन्मदिन पार्टी में बार बालाओं संग ठुमके लगाए और लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग की। इस मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मंगलवार को लाइसेंस नियमावली उल्लंघन करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।

जरिया क्षेत्र के पचखुरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात अध्यापक प्रेमप्रताप यादव का पिछले शनिवार को जन्मदिन था। इस मौके पर आयोजित जन्मदिन पार्टी में शिक्षक ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर को लहराते हुए नृत्यांगनाओं के साथ ठुमके लगाए और हवाई फायरिंग की थी। मामले का लोगों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी शिक्षक के विरुद्ध लाइसेंस नियमावली के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular