मथुरा(हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ दिसम्बर बुधवार को मांट कस्बे में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अन्य अधिकारियों ने हैलीपेड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है।
विदित रहे कि, कुछ दिनों से सभी राजनैतिक पार्टियां का मंथन केन्द्र वृंदावन बन चुका है। जिसको लेकर पहले मुख्यमंत्री ने संतों को भोजन कराया तो बसपा ने संतों को भोजन कराया वहीं कुछ दिनों में सपा मुखिया अखिलेश यादव की रथ भी वृंदावन में दिखाई देगा।
आठ दिसम्बर को कस्बा मांट में जावरा रोड पर स्थित श्री बृज आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी सहित जिला प्रशासन ने हेलीपैड और जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। तैयारियों की पूरा करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन बुधवार की दोपहर 12 बजे होगा। हेलीपैड और जनसभा स्थल पर तैयारियां शुरू हो गई हैं और साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग और बिजली विभाग द्वारा भी तैयारियां को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया है।
महेश
