Wednesday, July 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र: दूसरे दलों के कई नेता भाजपा में हुए शामिल

उप्र: दूसरे दलों के कई नेता भाजपा में हुए शामिल

लखनऊ (हि. स.)। भाजपा का कुनबा लागतार बढ़ रहा है। पार्टी की जॉइनिंग कमेटी के चेयरमैन वह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेई ने दूसरे दलों से आये नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय सचिव शबाना खंडवाल, ब्लॉक प्रमुख सिदौली सीतापुर सपा से भाजपा में शामिल हुए राम बक्श रावत, बलिया के बसपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अभिराम सिंह, रायबरेली कांग्रेस के राम दास, पूर्व सचिव कांग्रेस राजेश सिंह ने भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे समेत अन्य महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular