Wednesday, September 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचौबेपुर में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में स्थापित हनुमान प्रतिमा को शरारती तत्वों...

चौबेपुर में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में स्थापित हनुमान प्रतिमा को शरारती तत्वों ने किया खंडित

लोगों में आक्रोश, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर, नई मूर्तियां लगवाने का आश्वासन

वाराणसी (हि.स.)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के डुबकियां नरपतपुर स्थित खपड़िया बाबा आश्रम के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में स्थापित हनुमान प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित कर शिवलिंग और नंदी को भी उखाड़ दिया। सोमवार अलसुबह आश्रम परिसर में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे लोगों ने यह नजारा देखा तो सन्न रह गये। घटना को लेकर आसपास के लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा।

सूचना पर चौबेपुर थाना प्रभारी और एसीपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गये। अफसरों ने छानबीन के बाद कहा कि सीसीटीवी से शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है। मंदिर में नई मूर्तियां और शिवलिंग की शीघ्र स्थापना का आश्वासन देकर अफसरों ने लोगों को शांत कराया। मंदिर में अलसुबह दर्शन के लिए पहुंचे नरपतपुर निवासी सीताराम यादव ने टूटी प्रतिमा को देखा। उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि मंदिर के अरघे में शिवलिंग है ही नहीं। वहीं, नंदी महाराज को तोड़कर फेंक दिया है। लोगों ने बताया कि मंदिर में कुछ दिन पहले भी दानपेटी से चोरी हुई थी।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular