Sunday, June 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेश चोलापुर में शरारती तत्वों ने जनरल स्टोर की गुमटी को फूंका, पीड़ित...

 चोलापुर में शरारती तत्वों ने जनरल स्टोर की गुमटी को फूंका, पीड़ित दुकानदार ने लगाई गुहार

वाराणसी (हि.स.)। चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज देवरिया गांव के बाहर स्थित एक जनरल स्टोर की गुमटी को देर रात शरारती तत्वों ने फूंक दिया। सूचना पर दुकानदार और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। तब तक गुमटी जलकर राख हो गई थी। रविवार को पीड़ित दुकानदार ने क्षेत्रीय पुलिस से शरारती तत्वों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

देवरिया गांव निवासी करीमन सिंह गांव के बाहर गुमटी में पान की दुकान और जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। शनिवार की शाम वह प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर घर चले गये। देर रात में शरारती तत्वों ने करीमन सिंह के गुमटी में आग लगा दी। गुमटी में आग की लपटें देखकर आसपास के लोगोें ने शोर मचाया तो करीमन को भी इसकी जानकारी हुई और परिजनों के साथ दुकान पर पहुंचे। तब तक गुमटी जलकर राख हो गई थी। लोगों ने पानी फेंक कर आग पर काबू पाया। दुकानदार ने रात में ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित के अनुसार लगभग पचास हजार रुपये मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular