Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचोरों के गांव में घुसने पर ग्रामीणों ने की फायरिंग, युवक की...

चोरों के गांव में घुसने पर ग्रामीणों ने की फायरिंग, युवक की मौत

हरदोई(हि.स.)। शाहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में चोरों के घुसने की आहट पर ग्रामीणों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई है। परिवार ने रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

शाहाबाद थाना क्षेत्रांर्गत ग्राम एगवां में जानकारी हुई कि कुछ चोर गांव में घुस आए हैं। इस पर ग्रामीण शोर-शराबा करते हुए छतों पर खड़े हो गए। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसमें एक गोली शब्बीर के कंधे पर जा लगी और उसकी मौत हो गई।

सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। परिवार ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

अम्बरीष

RELATED ARTICLES

Most Popular