Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचोरी की दो बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

चोरी की दो बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

एक साथी मौका पाकर फरार

औरैया(हि. स.)। सहायल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुई हैं। हालांकि इस दौरान एक सदस्य फरार होने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दे रही है।

थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि वह मय हमराह बीती देर रात अरिंद नदी के पुल पर गश्त कर रहे थे। इसी समय दिबियापुर की तरफ से तेज रफ्तार से आती दो बाइकें नजर आईं। इन पर तीन लोग सवार थे। युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वह तैयापुर गांव की तरफ भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।पकड़े गए चोरों ने अपना नाम भगवान दास निवासी मुगरिहा व विजय प्रकाश उर्फ सोनू निवासी पुरवा मका, थाना सहायल बताया। इनके पास से चोरी की दो बाइकें बरामद हुई हैं। इनका एक साथी भाग निकला,जिसका नाम इन लोगों ने सत्यम त्रिपाठी निवासी मुगरिहा बताया है।

थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि चोरों का चालान कर न्यायालय भेजा गया है। जहां से उन्हें जेल भेजा जाएगा।पूरी घटना का पता लगाया जा रहा है कि चोरों ने दो बाइकें कहां से चुराई थीं। इसके अलावा फरार आरोपी को पकड़े जाने के लिए लगातार दबिश दी रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।यह अभियान अनवरत चलता रहेगा।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular