चीन की कारस्तानीः अरुणाचल को भारत का हिस्सा दिखाने वाले नक्शे की बड़ी खेप जब्त

बीजिंग (हि.स.) अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है, भारत की इस दृढ़ता से बौखलाए चीन ने एकबार फिर अपनी कारस्तानी का प्रदर्शन किया है। भारत के नक्शे में अरुणाचल प्रदेश को दिखाने वाले नक्शे की बड़ी खेप को चीन में सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुनिया के नक्शे की एक बड़ी खेप जब्त की है। इन नक्शों का निर्यात किया जाना था।

चीन दक्षिण तिब्बत के हिस्से के रूप में पूर्वोत्तर भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश पर दावा करता है। भारत का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश इसका अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है।

शंघाई के पुडोंग हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने निर्यात किए जाने वाले इन नक्शों को जब्त किया। इन पर बेड क्लाथ लिखा हुआ था। चीन ने 2019 में नया कानून पारित कर देश में छापे व बेचे तथा निर्यात किये जाने वाले सभी नक्शों को चीनी नक्शे के आधिकारिक प्रारूप के अनुसार रखे जाने को अनिवार्य बना दिया था। आधिकारिक प्रारूप में अरुणाचल प्रदेश, ताईवान और दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे को प्रदर्शित किया गया है।

बता दें कि जिस वर्ष यह नियम लागू किया गया, उसी वर्ष चीन के कस्टम विभाग ने निर्यात के लिए तीन लाख से अधिक मानचित्रों को इस आधार पर नष्ट कर दिया कि वे देश के आधिकारिक मानचित्रों के अनुकूल नहीं हैं।

error: Content is protected !!