Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचार पहिया वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक घायल

चार पहिया वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक घायल

प्रयागराज(हि.स.)। थरवई थाना क्षेत्र के बेरूई रामनगर गांव के पास बीती रात किसी चार पहिया वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थरवई के देवापुर गांव निवासी धीरेन्द्र कुमार (40वर्ष) अपने गांव के ही अनिल यादव और राज कुमार के साथ शनिवार देर रात मोटर साइकिल से सहसो जाने के लिए निकले। रास्ते में बेरूई रामनगर गांव के समीप किसी चार पहिया वाहन ने मोटर साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मोटर साइकिल पर सवार धीरेन्द्र कुमार, अनिल यादव और राज कुमार घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस एवं उनके परिजनों को खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने धीरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया और दो का उपचार शुरू कर दिया। हादसे में घायल अनिल यादव की रविवार भोर में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular