Sunday, July 26, 2026
Homeविज्ञान एवं तकनीक चंद्रयान-3 मिशन: प्रज्ञान रोवर को मिला चार मीटर चौड़ा गड्ढा, अब नए...

 चंद्रयान-3 मिशन: प्रज्ञान रोवर को मिला चार मीटर चौड़ा गड्ढा, अब नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है रोवर

नई दिल्ली(हि.स.)। चंद्रयान-3 मिशन को लेकर एक अपडेट सामने आया है। सोमवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्स पर जानकारी साझा की है कि 27 अगस्त को रोवर को अपने स्थान से 3 मीटर आगे स्थित 4 मीटर व्यास वाला गड्ढा मिला। रोवर को पथ पर वापस जाने का आदेश दिया गया। यह अब सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

इससे पहले रविवार को विक्रम लैंडर में लगे पेलोड ने चंद्रमा की सतह पर तापमान की जानकारी दी थी। चांद के दक्षिणी ध्रुव में अब प्रज्ञान ने खुदाई शुरू कर दी है। इस दौरान तापमान में बाहर और सतह के नीचे काफी अंतर देखने को मिला है, जिससे वैज्ञानिक हैरान हैं। चंद्रमा का तापमान 70 डिग्री सेल्सियस है लेकिन सतह से 10 सेंटीमीटर के अंदर यह 50 डिग्री सेल्सियस है।

विजयलक्ष्मी/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular