गाजीपुर (हि.स.)। जनपद के बहादुरगंज कस्बा स्थित ऐतिहासिक चंडी माता मंदिर पर दर्शन पूजन करने के लिए सोमवार को जनपद के पूर्व सांसद जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा पहुंचे। इस दौरान श्री सिन्हा के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े व समूचा परिसर भारत माता की जय से गूंज उठा।
गौरतलब हो कि पिछले कुछ दिनों से एलजी मनोज सिन्हा वाराणसी प्रवास पर हैं। इस दौरान उनके द्वारा अपने निजी कार्यक्रम के तहत विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन इत्यादि कार्य किया जा रहा है। बगैर किसी सूचना के अचानक देव स्थलों पर पहुंच रहे मनोज सिन्हा के स्वागत के लिए जगह-जगह काफी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
गौरतलब हो कि विकास पुरुष के नाम से बनी छवि व उनके पूर्व के केंद्रीय मंत्रित्वकाल में जनपद को मिले विकास की अनगिनत सौगात व उनका गणमान्य से लेकर जनसामान्य तक से जुड़ाव लोग भूल नहीं पाते। मनोज सिन्हा के आगमन की सूचना मिलते ही हजारों हजार की भीड़ उमड़ जा रही है। सबसे बड़ी बात यह कि उनका कार्यक्रम पूर्ण रूप से उनका व्यक्तिगत कार्यक्रम कार्यक्रम होता है। इस दौरान वैदिक विद्वानों के साथ दर्शन पूजन अनुष्ठान कार्यक्रम चलता है।
हालांकि उनके इस दर्शन पूजन कार्यक्रम पर गत दिनों समाजवादी पार्टी द्वारा चुनाव आयोग को शिकायत की गई। ऐसे में लोगों द्वारा समाजवादी पार्टी की काफी निंदा की गई कि अब सपा को मंदिर की घंटियों से भी परहेज होने लगा है। कुल मिलाकर अपनी माटी के लाल मनोज सिन्हा के दर्शन को जगह-जगह हजारों की भीड़ उमड़ी रही।
श्रीराम जायसवाल
