Sunday, September 20, 2026
Homeराज्यघूमने आए पांच दोस्तों में से तीन को बहा ले गई गंगा...

घूमने आए पांच दोस्तों में से तीन को बहा ले गई गंगा की तेज धारा

राज्य डेस्क

ऋषिकेश। मुंबई से तीर्थनगरी ऋषिकेश घूमने आए पांच दोस्तों ने कभी नहीं सोचा था कि जहां वे घूमने जा रहे हैं वहां उनके तीन साथी उनसे बिछड़ जाएंगे। जिस मां गंगा की महिमा उन्होंने सोशल मीडिया पर देखी और सुनी थी, वही मां गंगा उनके साथियों को अपने साथ बहा ले जाएगी। बुधवार को गंगा तट पर नहा रहे पांच दोस्त निशा गोस्वामी, करण मिश्रा, मेलरॉय डांटे, अपूर्वा और मुधश्री गंगा तट पर जमकर अठखेलियां कर रहे थे। लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इस मौज मस्ती में उनके तीन दोस्त उनसे बिछड़ जाएंगे। इस दौरान मेल रॉय, अपूर्वा और मधुश्री गंगा की गहराई को जाने बगेर आगे की ओर निकल गए और वे तीनों गंगा की तेज बहाव में ओझल हो गए। तीन दोस्तों को खोने के गम में अन्य दो दोस्त सदमे में हैं।
बता दें कि तपोवन चौकी अंतर्गत पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि दो युवतियां और एक युवक गंगा में डूब गए हैं। मौके पर पहुंची थाना मुनिकीरेती पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। थाना पुलिस ने उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने छानबीन शुरू की। पूछताछ के बाद पता चला कि मुंबई से करण मिश्रा (20) पुत्र परेश मिश्रा, निवासी एफ-104, ऑरचिड, सूबूरदिया, न्यू लिंक रोड, कांदिवली वेस्ट मुंबई- 47, निशा गोस्वामी (21) पुत्री उमेश गोस्वामी, निवासी 1406 बिल्डिंग नंबर 2, आकृति अपटाउन, मीरारोड ईस्ट मुंबई, मेलरॉय डांटे (21) पुत्र रोबट डांटे, अपूर्वा केलकर (21) पुत्री हेमंत केलकर, निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धवनगर मुंबई 66 और मधुश्री खुरसांगे (21) पुत्री प्रभाकर खुरसांगे, निवासी 703, बुरुनाली बोरीवली, ईस्ट उद्धवनगर मुंबई-66, पांच लोगों की टीम बीते एक अगस्त को तीर्थनगरी घूमने आए थे। पोवन में वे गंगा व्यू होटल में रुके हुए थे। बुधवार को वे लोग गंगा किनारे घूमने व नहाने के लिए निकले। इसके लिए वे लोग होटल गंगा व्यू से नदी की तरफ वाले गेट से जंप लगा कर नदी किनारे पहुंचे। दो लोग गंगा किनारे नहाने लगे। लेकिन इनमें से मेलरॉय डांटे,अपूर्वा केलकर और मधुश्री खुरसांगे आगे निकल गए। उसमें अचानक एक लड़की का पैर फिसल गया। उसे बचाने के चक्कर में उनके दो अन्य साथी भी नदी के तेज बहाव में बह गए।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular