Tuesday, September 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश घर से लापता किशोरी की पत्थर से कुचलकर हत्या

 घर से लापता किशोरी की पत्थर से कुचलकर हत्या

झांसी(हि.स.)। बबीना थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब क्षेत्रवासियों ने एक किशोरी का शव घर से कुछ ही दूरी पर रक्त रंजित अवस्था में पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीमें गठित कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

बबीना के आदिवासी इलाका स्थित खोंची खेड़ा में शुक्रवार की सुबह एक 17 वर्षीय किशोरी छुटकी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बबीना थाना प्रभारी के मुताबिक किशोरी का शव पत्थर से कुचला गया है। घटना स्थल की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना स्थल पर पुलिस को कुचलकर हत्या करने वाला पत्थर व कई स्थानों पर खून पड़ा मिला है। जो यह दर्शा रहा है कि हत्यारोपितों ने उसकी हत्या कर उसे घसीटकर खाई में फेंका होगा। परिजनों के अनुसार मृतका गुरुवार की शाम से घर से गायब थी। शुक्रवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर ही उसका रक्तरंजित शव मिला है।

सूचना पर एसएसपी राजेश एस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही फोरेंसिक टीम साक्ष्य खंगाल रही है। घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular