Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघरेलू कलह से क्षुब्ध स्नातक की छात्रा ने नदी में लगाई छलांग,...

घरेलू कलह से क्षुब्ध स्नातक की छात्रा ने नदी में लगाई छलांग, शव की तलाश

वाराणसी (हि.स.)। घरेलू कलह से क्षुब्ध स्नातक की एक छात्रा ने शुक्रवार को चोलापुर नियार स्थित वनस्पति पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। जब तक लोग उसे बचाने का प्रयास करते छात्रा नदी के तेज धारा में बह गई।

क्षेत्र के खरदहा गांव निवासी छात्रा अर्चना राजभर चोलापुर के पंडित राम प्रवेश महाविद्यालय में स्नातक तृतीय वर्ष में पढ़ती थी। घर में क्लेश से व्यथित अर्चना पूर्वांह में साइकिल से कॉलेज जाने के लिए प्रतिदिन की भांति निकली। रास्ते में अजगरा चौकी अंतर्गत नियार वनस्पति पुल पर जब पहुंची और वहां साइकिल किनारे खड़ी कर रूक गई। कुछ देर वहां खड़ा रहने के बाद उसने गोमती नदी में छलांग लगा दी। यह देख वहां मौजूद सुजीत और सूरज तिवारी नामक युवकों ने छात्रा को बचाने के लिए पुल से गोमती नदी में छलांग लगी दी। मगर, काफी प्रयास के बाद भी दोनों छात्रा को खोज नहीं पाये। सूचना पर वहां पहुंची चोलापुर पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया। घटना की जानकारी पर छात्रा के माता पिता और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गये।

RELATED ARTICLES

Most Popular