Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र प्रारंभ, भक्तों ने की माता शैलपुत्री...

घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र प्रारंभ, भक्तों ने की माता शैलपुत्री की आराधना

मुरादाबाद (हि.स.)। शनिवार को घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि आरंभ हो गए। पहले दिन माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर माता शैलपुत्री की आराधना की।

प्रथम नवरात्र पर घरों में बने मंदिरों में माता रानी सहित सभी देवी-देवताओं को नए-नए वस्त्र पहनाए। देवी-देवताओं को पुष्प, फल, मिष्ठान, फल इत्यादि चढ़ाए। कलश स्थापना करने के बाद गाय के गोबर से बने उपले पर अग्नि प्रज्वलित करके गायत्री मंत्र और दुर्गा माता के मंत्रों के साथ आहुति दी। इसके बाद भक्तों ने श्री दुर्गा चालीसा व श्री दुर्गा स्तुति, दुर्गा सप्तशती का पाठ किया और देवी-देवताओं की आरती की। घट स्थापना का पूजा करने के बाद भक्तों ने दूध चाय के साथ फलाहार ग्रहण किया और दिन भर माता रानी का उपवास रखा। शाम को पूजा-अर्चना करने के बाद भक्तों ने कुट्टू का प्रसाद खाकर पहले दिन का व्रत पूर्ण किया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से घरों मंदिरों व पार्कों में माता रानी का संकीर्तन किया और फिर आरती के बाद प्रसाद वितरित किया।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular