देवरिया (हि.स.)। बरियारपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक में सवार 30 गोवंशों को मुक्त कराया। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर ने रविवार को बताया कि बीतीरात को प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज को सूचना मिली कि कुछ लोग गोवध के लिए गोवंशों को ट्रक में भरकर बिहार ले जा रहे हैं। इस सूचना के बाद थाना प्रभारी ने पड़री मल्ल रेलवे क्रासिंग और पड़री मल्ल चौराहे के बीच सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान कुछ दूर पर ही एक ट्रक (यूपी 50 एफ 3485) रुका और उसमें सवार युवक भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर आजमगढ़ निवासी अजय शिल्पकार को दबोच लिया। ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 30 गोवंश एक के ऊपर एक लदे हुए थे, जिन्हें मुक्त कराया गया। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
ज्योति
