Thursday, April 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर में नए क्षेत्रीय कार्यालय में शुरू हुआ भाजपा की राजनीति गतिविधियों...

गोरखपुर में नए क्षेत्रीय कार्यालय में शुरू हुआ भाजपा की राजनीति गतिविधियों का संचालन

– संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, बागपत, रायबरेली और जाैनपुर जिला कार्यालयों का हुआ ऑनलाइन लोकार्पण

गोरखपुर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोरखपुर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों का संचालन शुक्रवार से नए क्षेत्रीय कार्यालय में शुरू हो गया। प्रदेश के सात अन्य जिलों के जिला कार्यालयों का भी आनलाइन लोकार्पण यहीं से हुआ।

शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यालय का लोकार्पण किया। क्षेत्रीय कार्यालय के साथ नेताद्वय ने प्रदेश के सात जिलों के जिला कार्यालयों का भी ऑनलाइन लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद और जनसभा से पहले बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और क्षेत्रीय, जिला व महानगर पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। य़ह बैठक लगभग आधे घंटे तक चली। भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के कार्यालय के साथ प्रदेश के जिन सात जिलों के जिला कार्यालय का लोकार्पण कार्यक्रम हुआ, उनमें संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, बागपत, रायबरेली और जाैनपुर जिले शामिल हैं। इन जिलों के कुछ पार्टी पदाधिकारी भी लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद रहे।

सुबह ही पहुंच गए जेपी नड्डा

कार्यक्रम मे शिरकत कराने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार की सुबह ही गोरखपुर पहुंच गए थे, जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार की शाम को ही यहां यहां आ गए थे। गुरुवार की शाम को ही कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा ले लिया था।

लोकार्पण के बाद हुई सभा

लोकार्पण के बाद कार्यालय के सामने ही गरीब कल्याण जनसभा आयोजित हुई। इसकी शुरुआत संयुक्त रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस दौरान 3000 से अधिक कार्यकर्ताओं के बीच दाेनों नेताओं का संबोधन हुआ। दोनों नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारियां दी।

संस्कृतिक टोली ने किया स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के शुक्रवार की सुबह गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा की सांस्कृतिक टोली ने उनका गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। वहां से वह सर्किट हाउस पहुंचे। जहां भाजपा की जिला व महानगर टीम के चुनिंदा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भवन के लोकार्पण से पहले क्षेत्र के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular