Friday, September 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ राधामोहन दास अग्रवाल का स्वागत

गोरखपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ राधामोहन दास अग्रवाल का स्वागत

गोरखपुर (हि.स.)। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए राज्यसभा सदस्य डा. राधामोहन दास अग्रवाल 05 अगस्त शनिवार को वैशाली एक्सप्रेस से गोरखपुर पहुंचे। स्टेशन पर पहुंचे भाजपाईयों ने जमकर नारेबाजी की और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद महानगर क्षेत्र में भी स्वागत का सिलसिला जारी रहा। भाजपा संगठन की महानगर और क्षेत्र इकाई ने डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के स्वागत की व्यापक तैयारी पहले ही कर रखी थी।

नव नियुक्त राष्ट्रीय महासचिव डा. अग्रवाल का पार्टी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया। यहां से उनका काफिला बेनीगंज स्थित महानगर के कार्यालय पहुंचा। यहां महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव यहां से रानीडिहा स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। क्षेत्रीय कार्यालय के समीप स्थित संस्कृत पब्लिक स्कूल में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव डा अग्रवाल का स्वागत और अभिनंदन किया।

इन स्थानों पर भी हुआ स्वागत

रेलवे स्टेशन, महाराणा प्रताप प्रतिमा चौक, काली मंदिर गोलघर, गणेश चौराहा, विजय चौराहा, आर्य नगर, बेनीगंज भाजपा कार्यालय, बक्शीपुर, जुबली चौंक, टाउन हाल भालोठिया मार्केट, हरिओम नगर, गौतम गुरूंग, सिगड़ियां, रानीडिहा, संस्कृति पब्लिक स्कूल, सहारा स्टेट सहित अन्य स्थानों पर स्वागत किया गया।

डॉ. आमोदकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular