Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर : तिहरे हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गोरखपुर : तिहरे हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गोरखपुर (हि.स.)। जनपद में बीती रात को तिहरे हत्याकांड के आरोपित को कुछ ही घंटे के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। एक तरफा प्रेम में पागल युवक ने वारदात को अंजाम दिया है।

एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस आरोपी आलोक को लेकर घटना स्थल पर जा रही थी। कुसम्ही जंगल के पास पहुंचते ही उसने जीप में बैठे पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीनकर वह जंगल की तरफ भाग निकला। खोराबार पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग की और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह पकड़ा गया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है, उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

पुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular