लखनऊ(हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ होकर चलने वाली 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) सहित पांच ट्रेनों में 02 जुलाई से यात्रियों को जनरल टिकट उपलब्ध कराएगा। इससे यात्रियों को जनरल टिकट के लिए आरक्षण नहीं कराना पड़ेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ होकर चलने वाली 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस,12166 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस,12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस,15018 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस और 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनों में 02 जुलाई से यात्रियों को जनरल टिकट मिलेंगे। अभी इन ट्रेनों में यात्रियों को जनरल टिकट के लिए आरक्षण कराना पड़ता है।
इसी तरह से लखनऊ होकर चलने वाली 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस में 05 जुलाई से,11056 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में 03 जुलाई से, 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस में 07 जुलाई से यात्रियों को जनरल टिकट मिलेंगे। इससे यात्रियों को जनरल टिकट के लिए आरक्षण कराने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।
दीपक
