Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में नरसिंह शोभायात्रा शुरू

गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में नरसिंह शोभायात्रा शुरू

गोरखपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में शनिवार को भगवान नरसिंह की शोभायात्रा घंटाघर से शुरू हो गई। इसमें गोरखपुर के निवासी भी भारी संख्या में शामिल हैं। लोग पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के होली खेल रहे हैं। महंत योगी आदित्यनाथ और लोग फूलों की होली के साथ गुलाल और रंगों का भी जमकर प्रयोग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली की शुरुआत गोरक्षपीठ में होलिका भस्म का तिलक लगाकर की। योगी आदित्यनाथ ने घंटाघर में इस भव्य शोभायात्रा की शुरुआत की। सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम है। चप्पे-चप्पे पर अधिकारी और पुलिस के जवान मौजूद हैं।

आमोद/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular