Wednesday, May 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोमती नगर से मुम्बई के बीच जल्द चलेगी ट्रेन, कवि गुरु एक्सप्रेस...

गोमती नगर से मुम्बई के बीच जल्द चलेगी ट्रेन, कवि गुरु एक्सप्रेस के समय में आंशिक बदलाव

लखनऊ(हि.स.)। रेलवे प्रशासन लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन से मुम्बई के लिए जल्द ही ट्रेन चलाने की तैयारी में है। इसके अलावा लखनऊ होकर उदयपुर से कामाख्या के बीच चलने वाली कवि गुरु एक्सप्रेस के समय में 17 जनवरी आंशिक बदलाव किया गया है।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ होकर चलने वाली 19615 उदयपुर-कामाख्या कवि गुरु एक्सप्रेस के समय में 17 जनवरी से आंशिक बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 17 जनवरी से उदयपुर सिटी से प्रस्थान कर कानपुर अनवरगंज स्टेशन पर पूर्वाह्न 11:35 बजे के स्थान पर 11:20 बजे पहुंचेगी और वहां से 11:40 बजे के स्थान पर 11:22 बजे प्रस्थान करेगी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यह ट्रेन 11:55 बजे के स्थान पर 11:45 बजे पहुंचेगी और वहां से 12:05 बजे के स्थान पर 11:50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह से 14724 भिवानी-कानपुर सेंट्रल कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन अब कानपुर स्टेशन पर पूर्वाह्न 11:35 बजे के स्थान पर 11:15 बजे आगमन करेगी।

लखनऊ मंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि गोमती नगर रेलवे स्टेशन से मुम्बई के लिए सीधी ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है। इसका प्रस्ताव पहले से तैयार है। बीते रविवार को गोमती नगर रेलवे स्टेशन से मुम्बई और दिल्ली के लिए सीधी ट्रेनें चलाने की मांग गोमती नगर विवेक खंड जनकल्याण समिति ने भी की है।

बताया कि लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली डबलडेकर एक्सप्रेस को एक बार फिर से पटरी पर उतारने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जा चुका है। इस ट्रेन को लखनऊ से दिल्ली के रास्ते जयपुर तक चलाने के लिए मंथन किया जा रहा है। फिलहाल दोनों ट्रेनों के संचालन पर अब अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड को लेना है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular