लखनऊ(हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) की गतिविधि गौ सेवा के लखनऊ उत्तर के तहत जानकीपुरम क्षेत्र में गौ उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम में संघ कार्यकर्ता और समाज के अन्य लोगों ने प्रशिक्षण लिया।
इस मौके पर अयोध्या निवासी प्रशिक्षक राजेन्द्र ने लोगों को गाय के गोबर और अन्य सामग्री को मिलाकर धूपबत्ती, अगरबत्ती, गणेश लक्ष्मी की मूर्ति, खाद बनाना सिखाया।
प्रशिक्षक राजेन्द्र ने कहा कि आज गाय के गोबर गोमूत्र से कई उत्पाद बन रहे हैं। इसे हम भी बना सकते हैं। इसके लिए यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। यहां आये सभी लोग कुछ सिखकर जायें और कोई एक उत्पाद जरूर बनायें। गौ माता से मांग कर देखिये कुछ न कुछ जरूर मिलेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे संघ पदाधिकारी प्रशांत भाटिया ने कहा कि लखनऊ में गाय के गोबर व गोमूत्र से बहुत सारी वस्तुओं को आज कार्यकर्ता बना रहे हैं। यह देखकर ख़ुशी होती है। हम यहां से जो सीखकर जायेंगे, उसे आगे बनाने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर प्रान्त के सह संयोजक रामप्रकाश, नगर संघचालक राकेश, भाग संयोजक शरद, उत्पाद निर्माण संयोजक सुनील, नगर संयोजक ओमप्रकाश सहित सैकड़ों संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाग के प्रशिक्षण संयोजक डॉ रवि ने किया।
शरद
