गोण्डा में कोरोना से एक साथ दो मौतें, कुल मौतों की संख्या हुई नौ

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से दो मौतें हुई हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने बताया कि शनिवार को जिले में दो और मौतों की पुष्टि हुई है। इनमें एक युवक मुख्यालय स्थित मालवीय नगर मोहल्ले का निवासी था। उसे बीते शुक्रवार को संक्रमित पाए जाने के बाद केजीएमयू लखनऊ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। उसने बीती रात दम तोड़ दिया गया। इसी प्रकार खरगूपुर कस्बे के बस स्टाप निवासी एक 35 वर्षीय महिला ने कोविड-19 लेबल टू अस्पताल बहराइच में उपचार के दौरान दम तोड़ा। उसे भी शुक्रवार को ही यहां भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि महिला का पति खरगूपुर के डॉक विभाग में कार्यरत है।

error: Content is protected !!