Sunday, May 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोण्डा : नवजात बालक का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी...

गोण्डा : नवजात बालक का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

गोण्डा (हि.स.)। एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। रविवार की दोपहर बाद ग्रामीणों ने सड़क के किनारे खाई में लगी झाड़ियों के पास नवजात शिशु को देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
  कर्नलगंज कोतवाली के गांव गोनवा के मजरा कुर्मी पुरवा में झाड़ियों में नवजात शिशु के पाए जाने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। नवजात के शव पर अस्प्ताल का टैग लगा हुआ था तथा शव के पास अस्पताल का कपड़ा भी पाया गया है। 
 इस संबंध में कर्नलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि नवजात शिशु का शव मिला है। उसके पर में टैग भी लगा था। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से आगे की कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular