Saturday, April 25, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोंडा : बालिका की हत्या में दो अभियुक्त गिरफ्तार, जेवर बरामद

गोंडा : बालिका की हत्या में दो अभियुक्त गिरफ्तार, जेवर बरामद

गोंडा (हि.स.)। कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुई बालिका की हत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को दो अभियुक्तों की  गिरफ्तारी की है। इनके कब्जे से लूटे गए जेवरात के टुकड़े मिले है। 
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने प्रेस वार्ता कर बताया कि कर्नलगंज के कोतवाली क्षेत्र के सकरौरा कस्बा निवासी इश्तियाक की 12 वर्षीय बेटी इकरा का शव बीते मंगलवार दोपहर को सार्वजनिक सुलभ शौचालय में पाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस हत्यारों की तलाश में थी। सोमवार को पुलिस ने इकरा की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में बाराबंकी जनपद के सिधौर निवासी मुन्नू महावत व बाकीपुर निवासी नथुनी महावत को बहराइच मोड़ के बैरागी पुरवा के पास से गिरफ्तार किया है। 
पूंछतांछ में इन्होंने बताया कि बीते घटना वाले दिन बालिका को शौचालय जाते देखा था। यह लोग जेवर लूटने के उद्देश्य से उसके पीछे-पीछे शौचालय गये और मौका पाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और जेवर लूटकर फरार हो गए। बताया कि लॉकडाउन की वजह से उनका पत्थर का व्यापार नहीं चल रहा है, ऐसे में लूटपाट करके अपनी जीविका चलाते थे। 
एसपी ने बताया कि अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। उनके ऊपर गैंगस्टर एक्ट की भी कार्यवाही की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular