Saturday, May 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगैर मान्यता प्राप्त विद्यालय चलाने वाले प्रबंधक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय चलाने वाले प्रबंधक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

बस्ती (हि.स.)। जिले के रुधौली थाना क्षेत्र में बिना मान्यता के स्कूल चलाने वाले प्रबंधक के विरुद्ध खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी रुधौली राम कुमार सिंह द्वारा तहरीर देकर कहा गया है कि दिलीप चौधरी पीसी एजुकेशन एकेडमी के नाम से बिना मान्यता के विद्यालय चलाया जा रहा है और क्षेत्र के लोगों को धोखा देकर उनसे धन वसूला जा रहा है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर विद्यालय प्रबंधक दिलीप चौधरी के विरुद्ध धारा 420, 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular