Tuesday, September 22, 2026
Homeराष्ट्रीयगृहमंत्री अमित शाह हिंदी दिवस पर देशवासियों को देंगे संदेश

गृहमंत्री अमित शाह हिंदी दिवस पर देशवासियों को देंगे संदेश

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के मौके पर देशवासियों को संदेश देंगे जिसका प्रसारण दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर प्रात: 10.30 बजे किया जाएगा। 

संविधान सभा ने 14 सितम्बर 1949 को हिन्दी को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया था जिसके उपलक्ष्य में हर वर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। इस महत्‍वपूर्ण अवसर पर राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा केंद्र सरकार के कार्यालयों, मंत्रालयों, उपक्रमों, बैंकों आदि में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर राजभाषा कीर्ति तथा राजभाषा गौरव पुरस्कार दिए जाते हैं। 
हिन्दी दिवस पर 14 सितम्बर, 2020 को दिए जाने वाले पुरस्‍कारों की घोषणा की जा चुकी है। कोविड-19 के कारण उत्‍पन्‍न हुई विषम परिस्थितियों की वजह से इस वर्ष हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन नहीं किया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular