Tuesday, September 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगृहमंत्री अमित शाह पहुंचे लखनऊ, मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने स्वागत किया

गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे लखनऊ, मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने स्वागत किया

लखनऊ (हि.स.)। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंच चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने चौधरी चरण सिंह एअरपोर्ट पर पहुुंचकर अमित शाह का स्वागत किया।

अमित शाह डिफेंस एक्सपो मैदान सेक्टर 17 वृन्दावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल पर पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करेंगे। इसके बाद वह अवध क्षे़त्र के शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारियों को सम्बोधित करेंगे।

इस मौके पर अमित शाह जी पार्टी के एलईडी प्रचार वाहनों को भी हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेगें। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य पाटी पदाधिकारी व राज्य सरकार के मंत्रीगण भी मौजूद रहेंगे।

यहां से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 1 बजे इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर पहुंचकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करेंगे। इस बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, लोकसभा चुनाव 2019 में लोकसभा के प्रभारी व संयोजक सम्मिलित होगें। इसके बाद अमित शाह पार्टी के राज्य मुख्यालय आयेगें। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश प्रभारी-सहप्रभारी, प्रदेश चुनाव प्रभारी-सहप्रभारियों सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी बैठकें करेगें।

RELATED ARTICLES

Most Popular