Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगीडा में जमीन अधिग्रहण तेज करने को एक अन्य एसडीएम अटैच

गीडा में जमीन अधिग्रहण तेज करने को एक अन्य एसडीएम अटैच

– सहजनवा के एसडीएम न्यायिक अनुपम मिश्र हुए गीडा से संबद्ध

– तीन एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव

– जिला प्रशासनिक ने उठाया कदम

गोरखपुर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों को परवान चढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने एक अन्य एसडीएम को गीडा में अटैच कर दिया है। य़ह कदम जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया मे तेजी लाने की गरज़ से उठाया गया है। इसके साथ ही कुछ अन्य एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

बदलाव के मुताबिक सहजनवा के एसडीएम न्यायिक अनुपम मिश्र को गीडा से संबद्ध किया गया है। वह जमीन अधिग्रहण से जुड़े मामले देखेंगे और सीईओ द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों को गति देंगे। जारी आदेश में तीन एसडीएम के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। सहजनवा में एसडीएम न्यायिक के रूप में कार्यरत दिग्विजय सिंह को कैंपियरगंज में इसी पद पर भेजा गया है। जिले में नए आए डिप्टी कलेक्टर राजू कुमार को अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय और प्रदीप कुमार सिंह को एसडीएम न्यायिक बांसगांव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें जीडीए से संबद्ध किया गया है। वह जीडीए में भूमि व्यवस्था और उपाध्यक्ष द्वारा सौंपे गए कार्य को भी गति देंगे। अपर उप जिलाधिकारी सदर के साथ एसडीएम न्यायिक चौरीचौरा व बांसगांव का काम देख रहे पवन कुमार के पास अपर उप जिलाधिकारी सदर के साथ एसडीएम न्यायिक चौरीचौरा की जिम्मेदारी रहेगी।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular