Monday, June 1, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलगाय के गोबर से गौसेवा कार्यकर्ता बना रहे सुंदर दीये

गाय के गोबर से गौसेवा कार्यकर्ता बना रहे सुंदर दीये

लखनऊ(हि.स.)। गौसेवा गतिविधि के कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों प्रशिक्षण के बाद गाय के गोबर का उपयोग कर सुंदर दीये बनाने का कार्य शुरु कर दिया है। गाय के गोबर का दीया बनाने के लिए जानकी नगर (जानकीपुरम) क्षेत्र में कार्यकर्ता सुबह-शाम परिश्रम कर रहे हैं।

जानकीपुरम निवासी ओमप्रकाश, रामफल, सुनील गुप्ता सहित कार्यकर्ताओं ने बताया कि डालीगंज क्षेत्र के मूलचंद्र काम्पलेक्स में बीते दिनों एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने सहभागिता की थी। वहां प्रशिक्षण में गाय के गोबर से दीये बनाने की नई विधि सीखने को मिली। इसके बाद अपने क्षेत्र में दीया बनाने का प्रयोग किया गया, जो पूरी तरह से सफल हुआ।

उन्होंने बताया कि गाय के गोबर का दीया बनाने में उन्होंने आवश्यक सामग्री जुटायी और उसे मिलाकर सांचे में रखकर ढ़ालना शुरु किया तो पहले-दूसरे दीया तक कठनाई हुई, बाद में दीये बनने शुरु हो गये। गोबर के दीये बनने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में भी इसकी रुचि हुई है।

उन्होंने बताया कि अभी तक एक हजार दीया बनाने का आर्डर मिल चुका है। इसमें एक दीया का मूल्य पांच रुपये रखा गया है। सैकड़े के अनुसार लेने पर इसके रेट में कमी आयेगी, जो लोग दीया लेना चाहते हैं वो गौसेवा गतिविधि के दायित्वधारी कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर सकते हैं। गाय के गोबर से बनने वाले दीये के अलावा गोनायल, इंटी रेडिएशन मोबाइल चीप, गणेश-लक्ष्मी जी मूर्ति भी बन रही हैं। इसे भी आर्डर देकर खरीदा जा सकता है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular