Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजीपुर : विधायक अलका राय ने पंजाब सरकार पर लगाया मुख्तार को...

गाजीपुर : विधायक अलका राय ने पंजाब सरकार पर लगाया मुख्तार को बचाने का आरोप

– प्रियंका-राहुल से हस्तक्षेप की अपील
गाजीपुर, 10 जनवरी (हि.स.)। पंजाब की रोपण जेल में बंद उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को कांग्रेस पार्टी की पंजाब सरकार पूरा संरक्षण दे रही है। यह आरोप मोहम्मदाबाद विधानसभा से विधायक अलका राय ने लगाया है। 

उन्होंने कहा है कि माफिया मुख्तार अंसारी को पंजाब सरकार ने अपने संरक्षण में जेल में रखा है। उत्तर प्रदेश के न्यायलयों द्वारा बार-बार मुकदमों की सुनवाई में विधायक मुख्तार की उपस्थिति की नोटिस के बावजूद भेजा नहीं जा रहा है। ऐसे में विधायक ने प्रियंका गांधी व राहुल गांधी से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है। 

गौरतलब हो कि, उत्तर प्रदेश के मऊ विधानसभा से विधायक मुख्तार अंसारी पर वर्ष 2005 में तत्कालीन विधायक कृष्णानंद राय सहित आठ लोगों की हत्या के साथ ही विभिन्न आरोपों व अलग-अलग धाराओं के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। विधायक अंसारी पिछले 15 वर्षों से जेल में बंद है। 

फिलहाल मुख्तार अंसारी एक वर्ष से रंगदारी मांगने के मामले में पंजाब प्रांत के रोपण जनपद जिला कारागार में बंद है। उन्हें उत्तर प्रदेश के मऊ गाजीपुर सहित विभिन्न जनपदों के न्यायालयों द्वारा मुकदमों की सुनवाई में उपस्थित होने के लिए बार-बार नोटिस दी जाती रही है। लेकिन पंजाब सरकार की रोपण कारागार द्वारा बाहुबली विधायक को बीमार होना बताकर भेजने से इंकार कर दिया जा रहा है। अभी हाल ही में गाजीपुर न्यायालय से प्राप्त नोटिस लेकर पुलिस टीम पंजाब गई थी, जहां से पुनः मुख्तार अंसारी को यूपी भेजने से इंकार कर दिया गया। 

इस बात की जानकारी होने के बाद गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अलका राय ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए पंजाब की कांग्रेस सरकार पर बाहुबली विधायक को बचाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं इसके पूर्व उन्होंने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की भी अपील की थी। उसके साथ ही वायरल वीडियो में भी विधायक अलका राय द्वारा प्रियंका गांधी से इस मामले में न्याय की अपील की गई है।

पूर्व डीजीपी का बयान 

मुख्तार अन्सारी को लेकर भाजपा और कांग्रेस के आरोप-प्रत्यारोप के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी एके जैन ने कहा है कि मुख्तार अंसारी को पंजाब में संरक्षण दिया जा रहा है। रोपड़ जेल प्रशासन किसी राजनेता के दबाव में आकर मुख्तार अंसारी को बचाने में लगा हुआ है। रोपड़ जेल के अधिकरियों के खिलाफ कारवाई होन
Submitted By: Deepak Varun Edited By: Mohit Verma

RELATED ARTICLES

Most Popular