Sunday, May 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजीपुर : मुख्तार अंसारी के दो गुर्गे गिरफ्तार

गाजीपुर : मुख्तार अंसारी के दो गुर्गे गिरफ्तार

गाजीपुर (हि.स.)। पुलिस प्रशासन का माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को मुख्तार के दो गुर्गों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मुख्तार अंसारी का गुर्गें खोदाई पूरा नखास निवासी जफर अब्बास और सैय्यद सादिक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों अभियुक्त गजल होटल की भूमि को कूट रचना करके मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी और बेटे अब्बास अंसारी व उमर अंसारी के नाम दर्ज कराने के संबंध में थाना कोतवाली गाजीपुर में नामजद अभियुक्त थे जो वांछित चल रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular