Sunday, May 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेश गाजियाबाद में युवक ने किया दो महिलाओं पर चाकू से हमला, एक...

 गाजियाबाद में युवक ने किया दो महिलाओं पर चाकू से हमला, एक गम्भीर

गाजियाबाद (हि.स.)। थाना लोनी क्षेत्रान्तर्गत प्रेमनगर में दो मुस्लिम पक्षों में विवाद के बाद एक युवक ने दो महिलाओं को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक महिला की हालत गम्भीर है।

एसीपी रजनीश कुमार ने बताया कि लोनी थाने के प्रेम नगर में आसिफ और आसमा नामक महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर आसिफ ने चाकू निकालकर आसमा को पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसी बीच आसमा की रिश्तेदार जायदा नामक महिला बीच बचाव में तो आई तो युवक ने उसे भी चाकू से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि फरार आसिफ को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन कर दिया है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular