Monday, October 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद में कार से दस लाख रुपये बरामद

गाजियाबाद में कार से दस लाख रुपये बरामद

गाजियाबाद (हि.स.)। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में साहिबाबाद थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से दस लाख रुपये बरामद किये हैं। इन रुपये का ब्यौरा नहीं मिलने पर जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पटेल ने पत्रकारों को बताया कि रविवार की देर रात में थाना साहिबाबाद पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध चार पहिया वाहन को रोक कर तलाशी ली गई। इस दौरान कार से बिहार निवासी विश्वास जायसवाल और उसके साथी को दबोचा गया है। तलाशी के दौरान कार से दस लाख रुपये नकद बरामद हुआ है। दोनों व्यक्तियों से पूछने पर बरामद रुपयो के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

फरमान /दीपक /राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular