Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद : मारुति के शोरूम की लिफ्ट गिरी, चार घायल

गाजियाबाद : मारुति के शोरूम की लिफ्ट गिरी, चार घायल

गाजियाबाद (हि.स.)। लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित मारुति के शोरूम की टूट कर गिर गई। इस लिफ्ट में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। 
 पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने साहिबाबाद स्थित मारुति के शोरूम फेयर डील में बुधवार की दोपहर को तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिर गयी। लिफ्ट गिरने से वहां हड़कम्प मच गया। लिफ्ट में उस समय चार लोग सवार थे। सभी को तत्काल कौशाम्बी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों के नाम सुनील(28),गौरव (26),नावेद(28) तथा बृजभूषण (28)हैं। जिनमें सुनील की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular