Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश साथी समेत गिरफ्तार

गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश साथी समेत गिरफ्तार

-दोनों ही पुलिस की गोली से घायल

गाजियाबाद(हि.स.)। सिहानी गेट पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश आदर्श उर्फ आकाश तथा उसके साथी आशीष को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों ही बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। पुलिस ने जब खुद को बचाने के लिए इन पर फायरिंग की तो दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके कब्जे से दो तमंचे व एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद है।

पुलिस अधीक्षक नगर (प्रथम) निपुण अग्रवाल ने बुधवार की सुबह को बताया कि पटेल नगर चौकी इंचार्ज मंगलवार की देर रात में शराब के ठेके के पास आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुके नहीं बल्कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल हमदर्द फैक्ट्री के तरफ दौड़ा दी। पुलिस ने उनका पीछा किया और इनको घेर लिया। खुद को घिरा देखकर उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें दोनों युवक पुलिस की गोली से घायल हो गए और नीचे गिर गए। जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में नंद ग्राम ने निवासी आकाश उर्फ आशीष तथा पटेल नगर निवासी आदर्श है। उन्होंने बताया कि दोनों ही शातिर किस्म के अपराधी हैं। दोनों ही लूट डकैती चुनौती जैसे मामलों में वांछित चल रहे थे। आदर्श की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular