Tuesday, June 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद : दो हजार किलो लहन संग 180 लीटर कच्ची शराब बरामद

गाजियाबाद : दो हजार किलो लहन संग 180 लीटर कच्ची शराब बरामद

– लोनी खादर के गांवों के साथ एक्सप्रेस-वे व दुकानों पर हुई सघन चेकिंग

गाजियाबाद (हि.स.)। हरियाणा व अन्य सीमावर्ती प्रदेशों से आ रही तस्करी की शराब तथा लोनी खादर क्षेत्र में बनाई जा रही कच्ची शराब पर अंकुश लगाने के लिए जिला आबकारी विभाग व पुलिस ने शुक्रवार की रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जहां नोनी खादर क्षेत्र के कई गांव में छापेमारी की कार्रवाई में दो हजार किलो लहन और 180 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।

गाजियाबाद : दो हजार किलो लहन संग 180 लीटर कच्ची शराब बरामद

जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शनिवार सुबह बताया कि लोनी एवं टीला मोड़ थाना क्षेत्र में जनपद ग़ज़ियाबाद के समस्त आबकारी निरीक्षकों की संयुक्त टीम मय आबकारी स्टाफ ने टीला मोड़ एवं लोनी स्थित महमदपुर,रिस्तल,जावली ,भनेड़ा ,भूपखेड़ी एवं हिंडन खादर क्षेत्र, लोनी स्थित ईंट भट्टों एवं संदिग्ध स्थलों पर दबिश डाल कर गहन तलाशी अभियान चलाया गया।

हिंडन खादर क्षेत्र में दबिश के दौरान लगभग दो हजार किलो लहन एवं 180 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। बरामद शराब को जब्त करते हुए उस लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। पेरिफेरल एक्सप्रेस पर संदिग्ध वाहनों की जांच भी की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular