Tuesday, August 25, 2026
Homeमनोरंजनगदर 2' में फिर दिखेंगे अमीषा व सनी देओल, एक्टरों ने ली...

गदर 2′ में फिर दिखेंगे अमीषा व सनी देओल, एक्टरों ने ली मोटी फीस

मुंबई (हि.स.)। सनी देओल की ‘गदर’ एक बार फिर दर्शकों के सामने आएगी। देश के बंटवारे पर आधारित फिल्म ‘गदर’ की कहानी और तारा सिंह के गानों व सकीना के प्यार ने लोगों का दिल जीत लिया था। इसलिए फिल्म निर्माताओं ने मुख्य स्टार कास्ट में कोई बदलाव नहीं किया है। अमीषा पटेल और सनी देओल सकीना और तारा सिंह के रूप में अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाएंगे। दोनों ने इस भूमिका के लिए निर्माताओं से मोटी फीस ली है।

मेकर्स सनी देओल और अमीषा पटेल के बिना ‘गदर 2’ की कल्पना ही नहीं कर सकते थे। इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक आज भी नहीं भूले हैं। ‘गदर 2’ की शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें या वीडियो वायरल हो रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल ने एक बार फिर तारा सिंह का रोल निभाने के लिए 5 करोड़ रुपए लिए हैं।

46 साल की अमीषा पटेल ‘गदर 2’ में एक बार फिर जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सकीना के रोल के लिए एक्ट्रेस को 2 करोड़ की धनराशि ली है। वहीं, उत्कर्ष शर्मा एक बार फिर सकीना और तारा सिंह के बेटे ‘जीते’ की भूमिका निभाएंगे। ‘गदर’ का वो प्यारा-सा लड़का अब जवान हो गया है। उन्होंने जीता के रोल के लिए एक करोड़ रुपए लिए थे।

‘गदर 2’ में सिमरत कौर का भी अहम रोल है, जिसके लिए मेकर्स ने उन्हें 80 लाख रुपये दिए थे। लव सिन्हा की बात करें तो उन्होंने ‘गदर 2’ में भी एंट्री की है। मेकर्स ने उन्हें फीस के तौर पर 60 लाख रुपये दिए हैं। गदर2 का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं, जो इसी साल 11 अगस्त को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की भिड़ंत रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से होगी।

ओमप्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular