खेल महाकुम्भ से देश को मिल रहे युवा खिलाड़ी – केशव प्रसाद मौर्य

बस्ती (हि.स.)। सांसद खेल महा कुंभ पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है।

बस्ती में “सांसद खेल महाकुम्भ” का समापन करने के बाद उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से गांव की प्रतिभा निखरती है और गांव के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा बिखेरने के लिए अच्छा मंच मिल रहा है। अगर गांव के खिलाड़ी ऐसे आयोजन में भाग लेंगे तो एक दिन प्रदेश में गोल्ड मेडल प्राप्त करके अपने जिले गांव का नाम रोशन करेंगे। भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से खेलों को बढ़ावा मिला है। केंद्र व प्रदेश की सरकार खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। साल 2017 से पहले केवल एक पार्टी और एक जाति के लोगों को सम्मानित किया जाता था। लेकिन भाजपा की सरकार जब से बनी है तब से सबका साथ ,सबका विकास हो रहा है। सभी जिलों को समान रुप से बिजली मिल रही है। गुंडे, माफियाओं पर निरंतर कार्यवाही हो रही है।

उन्होंने कहा कि एक समय था कि जब जम्मू कश्मीर में तिरंगा लगाने के लिए प्रदर्शन करना पड़ता था, लेकिन आज जम्मू कश्मीर में तिरंगा लगाने के लिए सभी लोग अपने आप उत्सुक रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। सड़कों का निर्माण अभियान चलाकर कराया जा रहा है। “बस्ती जनपद एक बहुत बड़ी हस्ती है, जिसकी कल्पना कभी नहीं की जा सकती” जी-20 की अध्यक्षता की चार बैठके के उत्तर प्रदेश में होंगी। जिससे देश प्रेदश का नाम बढ़ रहा है।

महेंद्र

error: Content is protected !!